फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dig car in pond

कुंडा में डीआईजी की गाड़ी गड्ढे में गिरी

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
dig car in pond
न्यूज
मीटिंग में शामिल होने इलाहाबाद जा रहे डीआईजी माडर्न कंट्रोल रूम लखनऊ की गाड़ी सोमवार को अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे जा गिरी। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पहले गाड़ी को ट्रैक्टर से निकालने का प्रयास किया गया। सफलता न मिलने पर हाइड्रा की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। फिलहाल, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन डीआईजी तीन घंटे तक कार में फंसे रहे।  
विज्ञापन


लखनऊ माडर्न कंट्रोलरूम के डीआईजी एसपी सिंह इलाहाबाद में आयोजित एक मीटिंग में जा रहे थे। उनके साथ एक एसआई था। गाड़ी ड्राइवर महफूज चला रहा था। कुंडा के मवई फाटक के पास मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे पानी भरे गड्ढे में चली गई। डीआईजी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर एसएसआई कृपाशंकर राय पहुंचे। इस दौरान एक ट्रैक्टर बुलाकर गाड़ी को गड्ढे से निकलवाने का प्रयास किया गया। काफी प्रयास के बाद भी गाड़ी गड्ढे से निकल नहीं पाई। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण डीआईजी भी गाड़ी में फंसे रहे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने हाइड्रा गाड़ी मंगाई। इसके माध्यम से गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया। इस सब में करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान डीआईजी गाड़ी में ही बैठे रहे। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed