फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Difficult to walk on roads due to heat wave

Pratapgarh News: लू की थपेड़ों से सड़कों पर चलना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on roads due to heat wave
लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप से बुधवार को लोग बेहाल नजर आए। धूल भरी हवाओं का दौर सुबह आठ बजे से ही प्रारंभ हो गया था। दोपहर में चेहरे को झुलसाने वाली धूप राहगीरों के लिए भारी पड़ी। इससे लोग चेहरे को ढकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम के तल्ख तेवर से अधिकांश लोगों ने दोपहर में घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। तेज धूप और हवाओं से किसान गेहूं की मड़ाई नहीं कर पाए। भीषण गर्मी से आम जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त रहा। गर्मी का आलम यह है कि घर से निकलने वाले लोग चेहरा सहित पूरा शरीर ढककर चल रहे थे। तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है। लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री और अधिकतम 39.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed