फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Difficult to reach home on Holi trains are full now

होली पर घर पहुंचना मुश्किल, ट्रेनें अभी से फुल

Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Difficult to reach home on Holi trains are full now
train
होली का त्यौहार मनाने के लिए घर पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में रिर्जेवेशन का हाल यह है कि वेटिंग 2 सौ के पार पहुंच गई है। पिछले कई माह से कुछ ट्रेनों के रद होने से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

होली का त्यौहार 9 मार्च को तथा रंग 10 मार्च को है। ऐसे में सिर्फ दो सप्ताह शेष बचे हैं। त्यौहार मनाने के लिए अभी से ही लोगों का घर जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। मुंबई के लिए उद्योग नगरी एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस, दिल्ली के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस का स्टाप प्रतापगढ़ जंक्शन पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के पर्व को लेकर इन ट्रेनों में 200 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। त्यौहार नजदीक आते-आते भीड़ बढ़ती जाएगी। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी मारामारी मचना तय है। इसके चलते बहुत से लोग परदेश से घर नहीं पहुंच सकेंगे। जो आ गए हैं। उन लोगों को वापसी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
साकेत एक्सप्रेस---- 198 वेटिंग
उद्योग नगरी ----- 102 वेटिंग
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस--- 207
पद्मावत एक्सप्रेस 237
तीन माह से रद्द चल रहीं कई ट्रेनें
पिछले कई माह से कई ट्रेनों का संचालन बंद है। जिसका प्रभाव यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। देहरादून एक्सप्रेस काफी दिनों से बंद है। जबकि पंजाब मेल का फेरा कम कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

परिवहन निगम ने होली त्यौहार पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। एआरएम ने बताया कि यात्रियों के लिए पांच मार्च से रोडवेज बस अड्डे से कुछ समय के उपरांत दूरी की बसों का संचालन होता रहेगा। ताकि होली का पर्व घर मनाने आ रहे लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed