{"_id":"6a3eb5a8b8653dae24073157","slug":"devotees-upset-upon-returning-with-the-tazia-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-171413-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ताजिया लेकर लौटे, अकीदतमंद हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ताजिया लेकर लौटे, अकीदतमंद हुए नाराज
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के परैया नाले के पास पुलिस से विवाद होने पर अकीदतमंदों ने ताजिया दफन नहीं किया। ताजिया लेकर अकीदतमंद लौट गए।
परैया नाले के पास ताजिया दफन करने की व्यवस्था की गई थी। दफन स्थल पर एसआई सुनील राय की ड्यूटी थी। तकिया, राजापुर और कंधई बाजार के अकीदतमंद ताजिया लेकर परैया नाले के पास पहुंचे। किसी बात को लेकर ताजियादारों से एसआई सुनील राय का विवाद हो गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज अकीदतमंद बिना ताजिया दफन किए लौटने लगे।
जानकारी पर कंधई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों ने अकीदतमंदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मान मनौव्वल का प्रयास सफल नहीं हो सका। ताजिया दफन न होने से समाज के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात की गई थी।