{"_id":"6176f7e1ee0b1253dc48ca6b","slug":"development-is-happening-in-every-corner-of-the-district-under-bjp-government-sangamlal-gupta-pratapgarh-news-ald319018068","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार में जिले के हर कोने में हो रहा विकास: संगमलाल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार में जिले के हर कोने में हो रहा विकास: संगमलाल गुप्ता
विज्ञापन
सांगीपुर में आयोजित उज्वला गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में बोलते सांसद संगमलाल गुप्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर जब तक मुस्कान आने तक जनपद के हर कोने का विकास जारी रहेगा। बिना विकास के लिए स्वच्छ व स्वस्थ समाज की परिकल्पना करना बेमानी है।
सोमवार को सांगीपुर ब्लाक के कुंभीआइमा गांव में आयोजित उज्जवला गैस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सांसद संगमलाल ने आगे कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश का कायाकल्प हो रहा है। 100 करोड़ वैक्सिनेशन कराने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो सका। कोरोना महामारी का खौफनाक माहौल बना था।
उस समय भी हमारे डाक्टर, सुरक्षा कर्मी व खुद प्रधानमंत्री अपनी जान की परवाह किए बिना देशवासियों की चिंता में लगे थे। रामपुर खास के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आज पूरे देश से कांग्रेस साफ होती जा रही है। यहां की जनता भी कांग्रेस को हटाने का मन बना चुकी है। ऐसे में हम सब को एकजुट होकर आने वाले विधान सभा के चुनाव में रामपुर खास में भी कमल खिलाना होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की आयोजक नीलम पांडेय ने आतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, कुलवंत सिंह, विनोद मिश्र बबलू, अभिषेक, अजय वर्मा, देवेंद्र मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में 425 लाभार्थियों को गैस चूल्हा व सिलेेंडर दिया गया।