{"_id":"68c1b796808c0d91d20c45d1","slug":"deputy-cmo-appealed-to-the-chief-minister-for-protection-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-147564-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डिप्टी सीएमओ ने मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डिप्टी सीएमओ ने मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है। डिप्टी सीएमओ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, एसपी को पत्र भेजकर जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीएमओ और उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. अखिलेश कुमार जायसवाल का आरोप है कि 9 सितंबर को सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने अभद्रता करते हुए जेब में रखा मोबाइल फोन निकाल कर अनुचर को दे दिया। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने यह भी कहा कि इसी ने विजलेंस बुलाकर हमारे साथी को जेल भेजवा दिया। मोबाइल में हम लोगों की रिकाॅर्डिंग करके फंसा सकता है।
डिप्टी सीएमओ का आरोप है कि सीएमओ ने गाली देते हुए वेतन रोकने और फर्जी तरीके से लिखापढ़ी में फंसा कर सेवा समाप्त कराने की बात कही। आरोप है कि दो स्वास्थ्य कर्मियों ने धक्का मारकर कक्ष से बाहर निकाल दिया। पट्टी के पूर्व अधीक्षक ने सीएमओ सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डाॅ. एएन प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है। आरोप पूरी तरह से गलत है। पट्टी सीएचसी में डाॅ. अखिलेश सेवा देना चाहते थे, उनकी तैनाती भी वहीं कर दी गई है।