फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deputy CM Keshav said: Double engine government worked at double speed, BJP did what it said

डिप्टी सीएम केशव बोले : डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से किया कार्य, भाजपा ने जो कहा वह किया

Sat, 02 Dec 2023 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 06:46 PM IST
सार

विरोधी हमारी खिल्ली उड़ाते थे कि हम मंदिर के नाम पर हिंदुओं को धोखा दे रहे हैं। मगर भाजपा ने साबित कर दिया है कि कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। यह बातें जेठवारा स्थित बीरसिंहपुर पूरे बसावन में विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Double engine government worked at double speed, BJP did what it said
प्रतापगढ़ में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने डबल रफ्तार से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर, मथुरा और वृंदावन में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या चलने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ने वह काम दिखाया है, जो लोग सपने में भी नहीं सोचे थे।

विज्ञापन


विरोधी हमारी खिल्ली उड़ाते थे कि हम मंदिर के नाम पर हिंदुओं को धोखा दे रहे हैं। मगर भाजपा ने साबित कर दिया है कि कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। यह बातें जेठवारा स्थित बीरसिंहपुर पूरे बसावन में विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

विज्ञापन


शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां दुर्गा के मंदिर में मत्था टेकने के बाद मंत्रोच्चारण के साथ विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अशोक सिंघल को अपना गुरू बताते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही मैं राजनीति में आया। प्रयागराज में बाल्यावस्था से उनके सानिध्य में रहकर पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मुहिम पूर्व अध्यक्ष ने ही प्रारंभ की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया। विहिप ने राम जानकी रथ यात्रा निकाल कर पूरे देश का ध्यान अयोध्या की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने याद दिलाया कि छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद गिराई गई, सपा ने कारसेवकों पर गोली चलवा दी।

विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि सूबे में 55 लाख से अधिक लोगों का पीएम आवास दिया गया। नौजवानों को भ्रष्टाचार मुक्त रोजगार मिला, 1.20 लाख महिलाओं को बैंक सखी से बनाकर रोजगार दिया गया। इसके पहले सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कार्यक्रम का आयोजक केके पांडेय ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजक को बताया बाल सखा

डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के आयोजक केके पांडेय को बाल सखा बताते हुए कहा कि स्व. अशोक सिंघल के सानिध्य में रहकर कार्य किया। मुझे राजनीति में जाने के लिए कहा गया और केके पांडेय को विहिप के प्रचार-प्रसार का दायित्व मिला। आज अमेरिका में रहकर हिंदू को जागृत कर रहे हैं।

 

गुरू को आज मिली शांति

मूलत: बसावन गांव के निवासी केके पांडेय नौ साल की अवस्था से विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के नजदीक आने के बाद उन्हें अपना गुरू मान लिए। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहकर हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले केके पांडेय ने बताया कि अमेरिका में लाखों हिंदू परिवार आज भी उनके कार्यक्रम में सहभागिता करता है। पैतृक गांव से लगाव रखने वाले पांडेय ने चार साल पहले मां दुर्गा का भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। इसी मंदिर के सामने अपने गुरू की प्रतिमा स्थापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे गुरू के आत्मा को शांति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed