{"_id":"5daa07d08ebc3e93d9659d8b","slug":"depressed-mother-hangs-her-life-due-to-son-s-death-pratapgarh-news-ald2579105140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत से अवसादग्रस्त मां ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत से अवसादग्रस्त मां ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृत विवाहिता कंचन कोरी। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बेटे की मौत से अवसादग्रस्त मां ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घर के लोगों ने काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं निकलने पर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। इस पर सूचना पुलिस और उसके पति को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के लरू कोरी का पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी कंचन कोरी (28) के पुत्र की कुछ महीने पहले मौत हो गई। इससे वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कराया जा रहा था।
शुक्रवार की दोपहर धर्मेंद्र कहीं बाहर गया था। वह कमरे में अकेले थी। इस दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने उसके काफी देर बाहर न निकलने पर उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर परिजनों को सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद उसे नीचे उतारा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने भी उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।