{"_id":"67195df7c45e0cb7760f9488","slug":"dengue-is-spreading-rapidly-nine-patients-found-in-two-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-127054-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, दो दिन में मिले नौ मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, दो दिन में मिले नौ मरीज
विज्ञापन
जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। दो दिन के भीतर नौ नए मरीज सामने आए हैं। जिले मेें डेंगू संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है। हालांकि डेंगू के रोगी तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दो दिनों के भीतर 11 नए डेंगू संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के बारे में पता लगाना शुरू किया तो दो मरीजों का नाम और मोबाइल नंबर गलत मिला। उनके बारे में पता नहीं चल पा रहा है। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि अबतक गांव क्षेत्र में डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे थे, लेकिन बीते सोमवार से शहरी इलाके में डेंगू मच्छर हमलावर हो गए हैं। नगर के श्रीराम चौराहा निवासी 25 वर्षीय हर्ष, अचलपुर निवासी 31 वर्षीय आदित्य सिंह, मीराभवन निवासी 16 वर्षीय सौम्या तिवारी, पूरे ईश्वरनाथ निवासी 18 वर्षीय श्रद्धा और दरछूुट निवासी रविशंकर की रिपोर्ट बुधवार को डेंगू पॉजिटिव आई है, जबकि मीराभवन निवासी 36 वर्षीय गुडिया, रंजीतपुर चिललिबा निवासी 23 वर्षीय जय श्रीवास्तव, चेरई मिश्र का पुरवा निवासी 32 वर्षीय सत्येंद्र, लक्ष्मणपुर निवासी 37 वर्षीय अजय जायसवाल व मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. विवेक त्रिपाठी, उनकी पत्नी और दो बेटियां बुखार से पीड़ित थी। सभी ने प्रयागराज में जांच कराया तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। एक निजी अस्पताल में डॉक्टर व उनके परिवार के सदस्यों का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या सैकड़ा पार कर गया है। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 106 पहुंच गई है।