{"_id":"63767f6bc24da009d977fc71","slug":"dengue-infected-je-of-public-works-department-died-12-patients-found-in-24-hours-pratapgarh-news-ald346244486","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संक्रमित पीडब्लूडी के जेई ने तोड़ा दम, 24 घंटे में मिले 12 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संक्रमित पीडब्लूडी के जेई ने तोड़ा दम, 24 घंटे में मिले 12 मरीज
विज्ञापन
Dengue infected JE of Public Works Department died, 12 patients found in 24 hours
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 12 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। डेंगू पॉजिटिव पीडब्लूडी के एक जेई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मौत को भी स्वास्थ्य विभाग पुष्ट नहीं कर रहा है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 404 पर पहुंच गया है। दस लोगों की मौत हो चुकी है।
पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड के जेई शैलेंद्र रावत (35) निवासी गाय घाट रोड दहिलामऊ में किराये पर मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे। एक निजी पैथालॉजी में जांच के बाद आई उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई।
बुधवार रात हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। दो घंटे तक चले उपचार के दौरान जेई शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में परिजन रोने-बिलखने लगे। विभाग के सहयोगी साथी आए और शव लेकर उनके कमरे पर चले गए।
विज्ञापन
वहीं सदर बाजार निवासी प्रमोद सिंह, संसारपुर निवासी मनोज सिंह, अजीतनगर निवासी रिया सिंह, पाइकरोड बेगमवार्ड निवासी नियामत उल्ला, बेगमवार्ड निवासी शान मोहम्मद, गधियावा पट्टी निवासी हरि प्रसाद और कंधई हनुमानगंज निवासी राहुल समेत 12 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी जीएम शुक्ला ने बताया कि 12 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिस जेई की मौत डेंगू संक्रमण से बताई जा रही है, उसकी एलाइजा जांच नहीं हुई थी। बगैर एलाइजा जांच के किसी को हम डेंगू संक्रमित नहीं मान सकते। मृत जेई घर पर टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जा रही है।