{"_id":"634705f73bc17f630719ebf7","slug":"dengue-infected-bank-manager-dies-11-new-positives-fever-spreading-rapidly-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : डेंगू संक्रमित बैंक प्रबंधक की मौत, 11 नए पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 56 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : डेंगू संक्रमित बैंक प्रबंधक की मौत, 11 नए पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 56 पहुंची
Wed, 12 Oct 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:52 PM IST
सार
शासन ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। अफसर हैं कि आदेश का पालन करने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण का कहर
- फोटो : istock
विस्तार
डेंगू संक्रमित बड़ौदा ग्रामीण बैंक चिलबिला के प्रबंधक चंद्र भान सिंह की बुधवार को मौत हो गई। वहीं 11 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है। छह डेंगू पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। जिले में अभी तक डेंगू वार्ड तक नहीं बनाया जा सका है। जलभराव बड़ी परेशानी बन गया है।
विज्ञापन
शासन ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। अफसर हैं कि आदेश का पालन करने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है। सात लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन वार्ड तो दूर अभी तक कंट्रोल रूम तक नहीं बनाया गया है। बुधवार को कोरोना संक्रमित बैंक प्रबंधक चंद्र भान सिंह (51) की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनका दम टूट गया।
विज्ञापन
शहर हो या गांव, जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। शहर के जोगापुर, करनपुर करमचंदा, सरोज चौराहा और ईश्वरनाथपुर में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है। जिले में बुखार और संदिग्ध डेंगू पीड़ितों की संख्या भी सैकड़ों में है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी डेंगू की आशंका है।
विज्ञापन