फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dengue infected bank manager dies, 11 new positives, fever spreading rapidly in the district

Pratapgarh : डेंगू संक्रमित बैंक प्रबंधक की मौत, 11 नए पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 56 पहुंची

Wed, 12 Oct 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 11:52 PM IST
सार

शासन ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। अफसर हैं कि आदेश का पालन करने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Dengue infected bank manager dies, 11 new positives, fever spreading rapidly in the district
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू संक्रमित बड़ौदा ग्रामीण बैंक चिलबिला के प्रबंधक चंद्र भान सिंह की बुधवार को मौत हो गई। वहीं 11 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या  56 हो गई है। छह डेंगू पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। जिले में अभी तक डेंगू वार्ड तक नहीं बनाया जा सका है। जलभराव बड़ी परेशानी बन गया है। 

विज्ञापन



शासन ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। अफसर हैं कि आदेश का पालन करने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है। सात लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन वार्ड तो दूर अभी तक कंट्रोल रूम तक नहीं बनाया गया है। बुधवार को कोरोना संक्रमित बैंक प्रबंधक चंद्र भान सिंह (51) की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनका दम टूट गया।
विज्ञापन



शहर हो या गांव, जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। शहर के जोगापुर, करनपुर करमचंदा, सरोज चौराहा और ईश्वरनाथपुर में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है। जिले में बुखार और संदिग्ध डेंगू पीड़ितों की संख्या भी सैकड़ों में है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी डेंगू की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed