फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dengue havoc continues, four patients found in two days

डेंगू का कहर जारी, दो दिन में मिले चार मरीज

Wed, 15 Sep 2021 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dengue havoc continues, four patients found in two days
dengu
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो दिन के भीतर चार नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल दस मरीज मिल चुके हैं। एक मरीज की जान भी जा चुकी है। मंगलवार को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरेधनी गांव निवासी अनुराग यादव (28) और पंकज यादव (27) की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घरों के आसपास दवा का छिड़काव करने पहुंच गई। गांव के करीब 45 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं सोमवार को आसपुर देवसरा के उमापुर निवासी मनोज सरोज (44) और कुंडा के हलुआमऊ निवास रामअसारे की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई थी।
विज्ञापन

सभी का प्रयागराज के एसआरएन में इलाज चल रहा है। मलेरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक डेंगू के दस मरीज मिल चुके हैं। एक मरीज की जान जा चुकी है। जो मरीज सामने आ रहे हैं उन्हें प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है डेंगू
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉक्टर अनुज चौरसिया ने बताया कि एडीज मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है। सामान्य तौर पर डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को काटने से मच्छरों में यह संक्रमण पहुंच जाता है। ऐसे मच्छर अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। डेंगू सीधे तौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।
डेंगू पाजिटिव मरीजों में तेज बुखार की समस्या होती है। गंभीर स्थिति में डेंगू का बुखार आंतरिक रक्तस्राव और अंगों की खराबी का भी कारण बन सकता है। कई लोगों में रक्तचाप का स्तर काफी कम हो जाता है। डेंगू मरीजों को सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है।

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। निजी पैथालॉजी संचालकों से प्रतिदिन जांच रिपोर्ट मांगी जाती है। जिन मरीजों में निजी पैथालॉजी संचालक डेंगू की पुष्टी करते हैं उसे मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच कराई जाती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल इलाज कराया जाता है। डॉक्टर एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed