फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dengue and malaria will not be tested without aadhaar card

Pratapgarh News: बगैर आधार कार्ड नहीं होगी डेंगू और मलेरिया की जांच

Wed, 16 Aug 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Aug 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
dengue and malaria will not be tested without aadhaar card
जांच के पहले दर्ज कराना होगा मोबाइल व आधार नंबर, संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में घर पर ही मरीज का होगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लगातार बुखार आने की शिकायत है, दवा खाने पर भी आराम नहीं मिल रहा है। डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़े तो आधार साथ जरूर लेकर जाएं। लैब कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि बगैर आधार कार्ड नंबर के किसी भी संदिग्ध मरीज की जांच न की जाए।
ज्यादातर मरीज पहले डेंगू व मलेरिया की जांच में गलत नाम पता के साथ ही मोबाइल नंबर लोग लिखा देते थे। मरीज के संक्रमित होने की दशा में स्वास्थ्य विभाग उन्हें खोज नहीं पाता था। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता था। एक मरीज के चक्कर में संक्रमित के गांव में कई अन्य मरीज डेंगू या फिर मलेरिया की गिरफ्त में आ जाते थे।
विज्ञापन

इस बार शासन ने जांच नियमों में बदलाव किया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि डेंगू या फिर मलेरिया जांच कराने वाले मरीजों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। मोबाइल नंबर अंकित कराना होगा। ताकि, रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंचकर मरीज का बेहतर इलाज कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार डेंगू और मलेरिया संदिग्ध मरीजों को अपना मोबाइल नंबर भी स्वास्थ्य महकमे को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed