फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demonstration of mobilized rail organizations in protest against the general budget

आम बजट के विरोध में लामबंद रेल संगठनो का प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2021 12:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of mobilized rail organizations in protest against the general budget
रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
आम रेल बजट के विरोध में लामबंद रेलवे संगठनों मेंस और मजदूर यूनियनों ने सोमवार को प्रतापगढ़ स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बजट में उनके हितों की अनदेखी हुई है। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर अधिक फोकस है। बिना संघटनों को विश्वास में लिए सरकार श्रमिक कानूनों को खत्म करने की साजिश में जुटी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर बजट के विरोध में ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इस मौके पर मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि बजट कर्मचारी विरोधी है। सचिव अनिल शुक्ला ने कहा कि आत्मनिर्भर की बात झुनझुना साबित हो रही है। रोजगार देना, उद्योग की स्थापना आत्मनिर्भर होना है, न कि कर्ज देकर कर्जदार बनाना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ध्यानाकर्षण दिवस मनाया गया। जिसके माध्यम से फ्रीज डीए और एनसीपी को बहाल करने की मांग की गई। इस मौके पर मोहम्मद अनीश, मनीष पांडेय, बबिता पांडेय समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने भी ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। जिसमें शाखा मंत्री धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि डीए और एनपीए को तत्काल बहाल किया जाए। कोरोना के संक्रमण से जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। एमएसपी को एक जनवरी 2006 से लागू किया जाए। संचालन मोहम्मद अफजल खान ने किया। प्रदर्शन में प्रदीप कुमार शर्मा, जीपी पांडे, श्रीकांत त्रिपाठी, रहमतुल्ला, मोहम्मद रईस, मोहम्मद यासिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed