फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration in lalganj

वकीलों ने किया तहसील में हंगामा, नारेबाजी

Wed, 18 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
demonstration in lalganj
demonstration in lalganj
लालगंज तहसील के वकीलों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जानकारी पर कुंडा तहसील व दीवानी के वकीलों ने तहसील में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए कामकाज का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन



लालगंज तहसील के वकीलों पर दर्ज कराई गई एफआईआर व गैंगस्टर की कार्रवाई की जानकारी तहसील के वकीलों को हुईं तो उनमें आक्रोश फैल गया। दीवानी और तहसील के वकीलों ने इस पर कामकाज का बहिष्कार किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। दीवानी के वकील रैली निकालते हुए तहसील पहुंचे। इसके बाद तहसील में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। एसडीएम को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं थे।
विज्ञापन



इस पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान दीवानी के शीतला प्रसाद यादव, सुरेश चंद्र यादव, अखिलेश कुमार शुक्ल, जनार्दन प्रसाद शुक्ल, प्रवीण कुमार कक्कड़, घनश्याम शुक्ल, रामकृष्ण शुक्ल व तहसील के वकील कमलाकांत मिश्र, दिलीप कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पांडेय, विजय तिवारी, रावेंद्रनाथ मिश्र, केके सिंह, सुनील तिवारी, श्रीकांत पांडेय, प्यारेलाल यादव, संजय पांडेय, मोनू पांडेय, अनिल यादव, मनोज सिंह, बृजेंद्रमणि तिवारी, एसके सिंह, रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed