फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration in kutchery

चरमरा गई यातायात व्यवस्था

Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
demonstration in kutchery
demonstration
दो दिनों से होमगार्डों के हड़ताल पर जाने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को होमगार्डों के हड़ताल पर होने के कारण वाहन चालक मनमानी करते रहे। कई जगहों पर वे नो इंट्री में जबरन घुस गए। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। इससे जगह-जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी होमगार्ड दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। इससे शहर के प्रमुख चौराहों पर ड्यूटी पर होमगार्डों के मौजूद न होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। लोग मनमाने तरीके से वाहन लेकर आ-जा रहे हैं। भारी वाहन नोइंट्री में भी प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही ठेला दुकानदार, डग्गामार वाहन व रिक्शा चालक के अलावा पटरी दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा करना शुरु कर दिया है। जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है। ऐसे मे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहरी भी जाम की समस्या से परेशान हो गए हैं। जबकि होमगार्डों के ड्यूटी पर रहने ये समस्याएं नहीं होती थीं। वहीं पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए कोई प्रबंध नहीं किया है। पुलिस के एक भी जवान चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed