फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration against increasse in diesel petrol prices

डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
demonstration against increasse in diesel petrol  prices
डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में आंबडेकर चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन होने वाली बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मुनाफा कमाने के लिए प्रतिदिन दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 दिनों में 10.48 रुपये डीजल और 8.50 रुपये पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन माह में डीजल पर 26.48 रुपये और पेट्रोल पर 21.50 रुपये का उत्पाद शुल्क लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर यमुना प्रसाद पांडेय, नीरज त्रिपाठी, राजेश तिवारी, वीके सिंह, दानिश माबूद, सरोज धुरिया, वेदांत तिवारी, मनोज पांडेय, मनीष सिंह, रामधन यादव, मकबूल हसन, इंद्राकर मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed