{"_id":"5c9cde70bdec22144d7e155b","slug":"democracy-will-be-strengthened-by-women-s-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के मतदान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के मतदान से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती
Fri, 29 Mar 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को डीएम के कैंप कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी डीएम और सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए महिलाओं को मतदान में पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।
अगर महिलाएं अपने मत का प्रयोग नहीं करती हैं, तो वास्तविक जनप्रतिनिधि का चुनाव नहीं होगा। यह लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। अभियान के तहत महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता रैली निकाली।
लोकसभा चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय से जन जागरूकता रैली निकाली गई। प्रभारी डीएम और सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ी संख्या में मौजूद एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई। सीडीओ ने अमर उजाला के विशेष पहल की सराहना की।
विज्ञापन
कहा कि जिस प्रकार शहर से गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उससे महिला मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। इसके पूर्व उन्होंने फीता काटा और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कैंप कार्यालय से निकली रैली अंबेडकर चौराहा, कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा के रास्ते पुलिस लाइन पहुंची, जहां सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने रैली का समापन करते हुए महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
इस मौके पर डीआईओएस एसपी यादव, विंध्याचल सिंह, मो. अनीस, डीवीएम राजशेखर, सीएमएस रीता दुबे, अनुज श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, अंजनी श्रीवास्तव, पूनम विश्वकर्मा, डब्ल्यू शर्मा, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।