फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demand for urea even after kharif target is over

खरीफ का लक्ष्य खत्म होने के बाद भी यूरिया की डिमांड

Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
demand for urea even after kharif target is over
demand for urea even after kharif target is over
खरीफ का लक्ष्य खत्म होने के बाद भी जिले में यूरिया की डिमांड है। समितियों पर अभी भी किसानों की भीड़ लग रही है। अफसरों का कहना है कि जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार तीन हजार हेक्टेअर अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई होने से यूरिया की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

धान की फसल में बाली निकलने वाली है। ऐसे में किसान खेतों की सिंचाई करने के साथ ही यूरिया का छिड़काव करना चाहते हैं, मगर, जिले की साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

खुले बाजार और अधिकृत बिक्री केंद्रों पर खाद उपलब्ध है, मगर ऊंचे दाम पर बेची जा रही है। साधन सहकारी समितियों पर 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से बिक्री हो रही है, जबकि खुले बाजार में साढ़े तीन सौ रुपये में यूरिया बिक रही है। अफसरों का दावा है कि खरीफ के सीजन में 17,146 मीट्रिक टन यूरिया का लक्ष्य निश्चित किया गया था, मगर अब तक 17,444 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री हो चुकी है। सवाल यह उठता है कि जब इतनी मात्रा में यूरिया की बिक्री हो चुकी है तो अब किसान यूरिया क्यों मांग रहे हैं। इसके पीछे अफसरों का तर्क है कि पिछले वर्ष 95,000 हेक्टेअर में धान की खेती हुई थी. मगर इस वर्ष 98,000 हेक्टेअर में धान की खेती हुई है। इससे मांग बढ़ी है और लक्ष्य कम पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 एग्री जंक्शन और दो ई-बाजार
जिले में 54 एग्री जंक्शन और दो ई-बाजार खोले गए हैं। जहां इफको की खाद की बिक्री होती है। साधन सहकारी समितियों के मूल्य पर ही इन केंद्रों से खाद की बिक्री होनी चाहिए, मगर अधिकांश दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए अधिक दाम पर बिक्री कर रहे हैं।

जिले में लक्ष्य से अधिक खाद की बिक्री हो चुकी है। फिलहाल, खाद की कोई कमी नहीं है। अब मांग घटी है और इफको से अधिक खाद आने वाली है। अधिक दाम पर बेचने वाले दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed