फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand for stagnation of Prayab-bound special trains

Pratapgarh News: प्रयाग जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand for stagnation of Prayab-bound special trains
जगेशरगंज क्षेत्र के लोगों ने संगम जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का जगेशरगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ बाजार से रोडवेज बस संचालन की आवाज उठाई। इसको लेकर सांसद से शिकायत भी की।
विज्ञापन

जगेशरगंज से मां चंद्रिका देवी धाम अंतू की दूरी 20 तो मां बेल्हादेवी धाम जंक्शन की दूरी 22 किमी है। जगेशरगंज में दो प्लेटफाॅर्म वाला स्टेशन का निर्माण रेल मंत्रालय ने कराया है। मगर इस स्टेशन पर महज लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर पीआरएल का ही ठहराव होता है। इसे छोड़ दिया जाए तो लखनऊ-वाराणसी के बीच 12 ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इस स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सांसद से कई बार इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। मगर आश्वासन को छोड़ कुछ भी नहीं मिला। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद डाॅ. एसपी पटेल ने एक आश्वासन पत्र जारी किए थे कि सांसद बनने के बाद अंडरपास के साथ ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जगेशरगंज सहित 25 गांव के लोग परेशान हैं। महाकुंभ मेला जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का भी ठहराव नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों ने सांसद पर तंज कसना शुरू कर दिया है। जगेशरगंज स्टेशन पर कुंभ स्पेशल के साथ इंटरसिटी और जनता एक्सप्रेस के ठहराव व बाजार से प्रयागराज के लिए परिवहन बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।


सांसद ने अंडरपास का निर्माण और ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया था। दो में से एक भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया।
- राज कमल सिंह , गोबरी
महाकुंभ मेला के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मगर जगेशरगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं हो रहा है। बाजार से बसें भी नहीं चल रही हैं।
- वीरेंद्र प्रताप सिंह जगेशरगंज
जगेशरगंज स्टेशन पर टिकट की बिक्री कम होगी, इसलिए हो सकता है कि स्पेशल ट्रेनों का ठहराव न हो रहा हो। उच्चाधिकारियों ने बात कर स्नान पर्व के दिए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का प्रयास किया जाएगा।
- एसके जायसवाल, सूचनाधिकारी डीआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed