फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand for potato seeds has decreased, only 100 quintals will be stored.

Pratapgarh News: घट गई आलू बीज की मांग, 100 क्विंटल ही होगा भंडारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for potato seeds has decreased, only 100 quintals will be stored.
इस बार उद्यान विभाग को 100 क्विंटल आलू बीज ही उपलब्ध होगा। सप्ताह भर बाद उपलब्धता होने पर बीज का वितरण होगा। शासन ने आलू बीज की विक्रय दर को निर्धारित कर दिया है। राजकीय शीतगृह अलीगंज, लखनऊ से आलू बीज उद्यान विभाग को उपलब्ध कराया जाता है। इस बार उद्यान विभाग ने 100 क्विंटल बीज की मांग की है। जबकि पिछले साल 250 क्विंटल आलू बीज विभाग को उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

साल 2023 में 200 क्विंटल आलू बीज वितरित किया गया था। प्रथम सीड साइज आलू बीज (मध्यम आकार) 3,715 रुपये प्रति क्विंटल, द्वितीय सीड साइज साइज (बड़े आकार) 3,510, प्रथम ओवर साइज 2,840, द्वितीय ओवर साइज 2,785 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बिक्री की जाएगी। द्वितीय टूथफुल आलू बीज का मूल्य 2,760 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि टूथफुल आलू बीज का उपयोग अगेती खेती के लिए किया जाता है। नवंबर तक इसका उत्पादन होने लगता है। जिसके बाद दूसरी फसल भी किसान तैयार कर लेते हैं। बाजार में आलू बीज का थोक मूल्य करीब 1,800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर आलू बीज की उपलब्धता होने के बाद निर्धारित दर पर बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि शीतगृह लखनऊ से आने वाले बीज प्रमाणित और रोगमुक्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुफरी आनंद, ख्याति की होगी खेती
इस बार कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति, कुफरी पुखराज, कुफरी बहार प्रजाति की खेती किसान करेंगे। यह उत्तम किस्म के आलू के बीज हैं। उत्पादन भी अधिक होता है। इस वर्ष 3982 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की जाएगी। जबकि 2024 में 3969 हेक्टेयर और 2023 में 3780 हेक्टेयर में खेती हुई थी।

रानीगंज के अनिल पांडेय ने बताया कि बाजार से आलू बीज की खरीदारी करते हैं। स्थानीय बाजार में ही बीज की उपलब्धता है। सांगीपुर के सतीश पाठक ने बताया कि पिछले साल हुए उत्पादन के बाद शीतगृह में आलू रखा गया है। उसी आलू से बोआई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed