फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demand for arrest of attackers, Ramganj market remained closed for second day

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, दूसरे दिन भी बंद रहा रामगंज बाजार

Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

सेल्समैन के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े व्यापारियों ने बुधवार को रामगंज बाजार बंद रखा।घटना के विरोध में एकजुट हुए व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Demand for arrest of attackers, Ramganj market remained closed for second day
ढकवा के रामगंज में बवाल के दुसरे दिन बंद दुकानें। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

सेल्समैन के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े व्यापारियों ने बुधवार को रामगंज बाजार बंद रखा। घटना के विरोध में एकजुट हुए व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही। फिलहाल 36 घंटे बाद भी हमले के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

सुलतानपुर के मुनीपुर के प्रधान राकेश जायसवाल की रामगंज बाजार में किराने का कारोबार करते हैं। उनके भाई रत्नेश जायसवाल सैफाबाद में बीयर की दुकान पर सेल्समैन हैं। मंगलवार की सुबह मानापुर के लोगों ने एक दिन पहले छात्रों के बीच हुए विवाद की खुन्नस में हमला बोल दिया। सरेआम लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

बाजार के लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बची थी। इस मामले में पुलिस ने देर शाम घायल व्यापारी के भाई सुभाष की तहरीर पर मानापुर के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह राणा, वीर प्रताप सिंह, राज सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद सड़क पर बैठे व्यापारियों ने धरना समाप्त किया था। घायल व्यापारी का अभी भी मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों ने घूम-घूमकर दुकानें बंद कराई। हालांकि दोपहर बाद कुछ दुकानदार आधी दुकानें खोलकर कारोबार करते नजर आए। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी प्रशासन को दी है।

व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस व पीएसी के जवान भ्रमण करते रहे। इस मौके पर प्रशांत जायसवाल, लवकुश निगम, अंजली कौशल, नीलेश बर्नवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed