{"_id":"656f3818737415653e075ae7","slug":"delivery-boy-in-police-custody-in-prayagraj-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: पैकेट खुला देख अफसर की पत्नी नाराज, डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: पैकेट खुला देख अफसर की पत्नी नाराज, डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस ने पकड़ा
Tue, 05 Dec 2023 08:17 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:17 PM IST
सार
जिले के अफसर की पत्नी ने ऑनलाइन सामान मंगाया था। जिसे मंगलवार की सुबह ब्लू डार्ट कंपनी का डिलीवरी पहुंचाने के लिए निकला। अफसर के आवास पहुंचने से पहले उसी नाम की दूसरी डिलीवरी देने दहिलामऊ चला गया।
विज्ञापन
Pratapgarh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑनलाइन मंगाए गए सामान का पैकेट खुला देख जिले के एक अफसर की पत्नी नाराज हो गई। डिलीवरी ब्वॉय नाम मिसिंग के चलते पैकेट खुलने की बात बताता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसे कोतवाली ले जाया गया। जहां देर शाम तक उसे रोके रखा गया था।
विज्ञापन
जिले के अफसर की पत्नी ने ऑनलाइन सामान मंगाया था। जिसे मंगलवार की सुबह ब्लू डार्ट कंपनी का डिलीवरी पहुंचाने के लिए निकला। अफसर के आवास पहुंचने से पहले उसी नाम की दूसरी डिलीवरी देने दहिलामऊ चला गया। जहां महिला ने अफसर की बीवी के मंगाए गए सामान की पैकेट खोल दिया। पैकेट खुलने के बाद डिलीवरी ब्वॉय को गलती का एहसास हुआ। कोरियर कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार डिलीवरी ब्वाॅय खुला पैकेट लेकर अफसर के आवास पर पहुंचा। डिलीवरी लेने के दौरान आफीसर की पत्नी ने पैकेट खुला देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय ने गलती बताई तो अफसर के साथ रहने वाले कर्मचारियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद उसे कोतवाली भेजा गया। देर शाम तक उसे कोतवाली में ही रोककर रखा गया। हालांकि इस बाबत नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन