फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Delhipur Police is protecting the attackers, angry

Pratapgarh News: हमलावर को बचा रही देल्हूपुर पुलिस, गुस्सा

Tue, 02 Jan 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Delhipur Police is protecting the attackers, angry
देल्हूपुर थाने के बोझी गांव से जिला​धिकारी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण व परिजन। संवाद
देल्हूपुर के बोझी में चापड़ से हुए हमले के मामले निर्दोष को जेल भेजने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम, एसपी कार्यालय का घेराव कर शिकायत की। ग्रामीणों ने घटना कारित करने वाले हमलावर आरोपी को बचाने का आरोप देल्हूपुर पुलिस पर लगाया। सही आरोपी के नाम का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बोझी गांव निवासी शुभम सरोज पर हमलावरों ने वृहस्पतिवार की रात चापड़ से हमला कर दिया। एंबुलेंस से शुभम को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। शुभम का इलाज एसआएन प्रयागराज में चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित की बहन बिंदू देवी की शिकायत पर पुलिस ने भीम सरोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ घटनास्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान राजकुमार सरोज और ग्रामीण इसके चश्मदीद है। इसके बावजूद पुलिस ने भीम सरोज की गिरफ्तारी भोपतपुर मोड़ से दिखाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए भीम सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शुभम की दुश्मनी कई लोगों से है। उसे धमकी भी दी जा चुकी है। चार दिन बाद देल्हूपुर पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया है।

इसके बाद ग्रामीण कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जांच कराए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार सरोज,नागेंद्र सरोज, शोभावती, महेंद्र सरोज, सुनीता, सुरेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed