फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   D.El.Ed: 855 candidates were absent in the semester examination

डीएलएड : सेमेस्टर परीक्षा में गैरहाजिर रहे 855 परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed: 855 candidates were absent in the semester examination
जिले के सात केंद्रों पर बुधवार को तीन पालियों में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा संपन्न हुई। पंजीकृत 11,687 परीक्षार्थियों में 855 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा हुई। वहीं, तीसरी पाली में दोपहर दो से तीन बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा का समापन बुधवार को हो गया। वहीं, 30 अक्तूबर से डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार और दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा होगी। डायट प्राचार्य रमेश तिवारी ने बताया कि 31 अक्तूबर और तीन नवंबर को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed