फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deepak was kidnapped by ganja smugglers, police rescued him from Lucknow

Pratapgarh News: गांजा तस्करों ने दीपक का किया था अपहरण, पुलिस ने लखनऊ से छुड़ाया

Sun, 31 Dec 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Deepak was kidnapped by ganja smugglers, police rescued him from Lucknow
क्राइम बांच द्वारा गिरफ्तार भुपियामऊ से युवक को अपहरण करने के आरोपी। पुलिस मीडिया सेल
भूपियामऊ में शुक्रवार की दोपहर ढाबे के बाहर से एलएलबी के छात्र दीपक का अपहरण गांजा तस्करों ने किया था। अपहरण के समय आरोपियों ने खुद को एसओजी का बताया था। बाद में परिजनों से तीन लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने स्वॉट टीम ने एसटीएफ लखनऊ की मदद से चार आरोपियों को घटना के आठ घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर छात्र को मुक्त कराया। एक भाग निकला। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन

भूपियामऊ निवासी अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह के एलएलबी कर रहे भतीजे दीपक सिंह (23) शुक्रवार की दोपहर घर के पास से पांच लोगों ने अगवा कर लिया था। सीसीटीवी में आरोपी अर्टिगा कार से लखनऊ की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्ग विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। शहर में हुई इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस लग गई।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह, स्वॉट टीम इंचार्ज सुनील यादव, भूपियामऊ चौकी इंचार्ज राहुल कुमार टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। इस बीच अपह्त दीपक की मोबाइल से फोन कर परिजनों से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

एसटीएफ लखनऊ के सीओ धर्मेश शाही भी धरपकड़ में लगे तो उन्हें आरोपियों की लोकेशन लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पीछे की मिली।
सूचना पर प्रतापगढ़ से स्वॉट टीम लखनऊ पहुंच गई। घेराबंदी कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दीपक को सकुशल आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। जबकि एक आरोपी पुलिस के आने भनक पाकर भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed