फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Decision of fate of candidates who jumped in MLC elections today

एमएलसी चुनाव में कूदे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Decision of fate of candidates who jumped in MLC elections today
एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर जाने को अफीम कोठी से मतदान सामग्री लेते मतदानकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
एमएलसी चुनाव के लिए मैदान में कूदे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। विधान परिषद सदस्य के एक पद के लिए शनिवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिले के 17 विकास खंड मुख्यालयों और जिला पंचायत सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने तगड़ी किलेबंदी की है। मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के 18 मतदान केंद्रों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के लिए 17 ब्लॉक मुख्यालयों और एक जिला पंचायत सभागार को मतदेय केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। एमएलसी चुनाव में कुल 2815 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1528 पुरुष और 1287 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही माइक्रोआब्जर्वर की तैनाती की गई है। शुक्रवार को अफीम कोठी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान के बाद बैलेट बाक्स अफीम कोठी में ही जमा होंगे। मतदान केेंद्रों के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कक्ष में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू लेकर अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। सभी मतदाताओं को फोटायुक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। मतदाताओं की पहचान के लिए स्थानीय कर्मचारी, अधिकारी मतदान केंद्र के बाहर तैनात रहेंगे। सभी ब्लाकों के बीडीओ को मतदानकार्मिकों के रहने, खाने और बूथ बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही अलग से मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी कराने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बीडीओ को लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पेन से ‘एक’ लिखकर करना होगा वोट
राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रकार की पेन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई है। इस पेन के जरिए मतदाता बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने ‘एक’ लिखकर वोट करेंगे। इसे लेकर प्रत्याशी भी अपने मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
कुल मतदाता 2815
पुरुष मतदाता 1528
महिला मतदाता 1287
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed