फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death of the father of quarantined youth

क्वारंटीन किए गए युवक के पिता का निधन, मिली छुट्टी

Wed, 08 Apr 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
death of the father of quarantined  youth
शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 165 लोगों को 11 अप्रैल को उनके घर भेजा जाएगा। इधर क्वारंटीन जयवंत विश्वकर्मा निवासी भोजपुर, बिहारगंज के पिता का निधन होने पर शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर, बुधवार की सुबह सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने स्क्रीनिंग केंद्र का निरीक्षण कर क्वारंटीन लोगों से नाश्ता मिलने की जानकारी की।
विज्ञापन

शहर के एक मात्र संत अंथोनी इंटर कालेज में बाहर से आने वाले 165 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इन लोगों पर नियमित नजर रखे हुए हैं। नाश्ता और भोजन के साथ ही तीन दिन के अंतराल पर होने वाली जांच से अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। मंगलवार को मनोज सिंह के सीने में दर्द की शिकायत पर पहुंचने वाले सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा बुधवार की सुबह अंथोनी इंटर कालेज पहुंचकर क्वारंटीन लोगों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। लेखपाल अशोक दुबे ने बताया कि नाश्ता करा दिया गया है, भोजन तैयार हो रहा है। क्वारंटीन किए गए लोग 11 अप्रैल को 14 दिन पूरे कर लेंगे। इसके बाद इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed