फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of father and son in direct collision of two bikes, condition of one critical

Pratapgarh Accident : दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, एक की हालत नाजुक

Tue, 17 Jan 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 12:28 AM IST
सार

पट्टी-रानीगंज मार्ग पर बुढ़ौर मोड़ पर आमने-सामने दोनों बाइकों की टक्कर में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Death of father and son in direct collision of two bikes, condition of one critical
accident in Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी-रानीगंज मार्ग पर बुढ़ौर मोड़ पर आमने-सामने दोनों बाइकों की टक्कर में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बड़की चमरिया भैसहारामपुर प्रेम का पुरवा गांव निवासी राधेश्याम बनवासी (55) अपने छोटे बेटे अजय बनवासी (22) के साथ बाइक से मानधाता थाना के मिश्रपुर में बेटी उमा व रानीगंज थाना के सराय सेतराय में बेटी पूजा के यहां खिचड़ी पहुंचाने जा रहा था। उसी रोड पर रानीगंज थाना के पूरेचंदन गांव निवासी वहीद अली (25 ) गांव के ही संदीप प्रजापति (20) के साथ बाइक से मैच देखने जा रहा था।
विज्ञापन

 

दोनों बाइक बुढ़ौर कुंभापुर मोड़ के पास अचानक आमने-सामने आ गईं। चूंकि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। जब तक बाइक चलाने वाले संभलते, बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे सड़क पर ही चारों खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

हादसे में मौके पर ही बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने जा रहे बाइक सवार राधेश्याम बनवासी व उसके बेटे अजय बनवासी की मौत हो गई। जबकि वहीद अली व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस चारों को सीएचसी रानीगंज लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायल वहीद अली व संदीप को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय वहीद की भी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस लौट आए। जबकि संदीप का उपचार एसआरएन में चल रहा है। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

नहीं लगाए थे हेलमेट, सिर में आई गंभीरचोट बुढ़ौर मोड़ के पास रविवार दोपहर हुई घटना में मृत पिता- पुत्र समेत तीनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद डॉक्टरों की जांच में उनके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed