फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of bike rider due to ambulance collision, five injured including soldier

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सिपाही समेत पांच घायल

Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Death of bike rider due to ambulance collision, five injured including soldier
प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस पलट गई। जिससे एंबुलेंस में सवार सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस चालक समेत दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के शेखपुर आशिक निवासी नफीस शाह (23) पुत्र अकरम शाह बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपने रिश्तेदार महजाब (22) पुत्र सगीर निवासी पुरनेमऊ थाना हथिगवां के साथ बाइक से घर की ओर लौट रहा था। गांव के करीब ही हाईवे पर प्रयागराज की ओर से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। कुछ दूर जाकर एंबुलेंस भी पलट गई। घटनास्थल पर ही नफीस की मौत हो गई। जबकि महजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर एंबुलेंस में फंसे हुए चालक लाला यादव (37) निवासी अहिरान हथिगवां, सिपाही विमलेश (24) पुत्र शिव प्रसाद निवासी अलुवामई मानिकपुर, सिपाही के भाई ज्ञानचंद्र, राजकरन पटेल व रिश्तेदार अमित पटेल को बाहर निकाला। एंबुलेंस पलटने से सभी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए कुंडा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने नफीस को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार महजाब व एंबुलेंस चालक लाला यादव को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हथिगवां के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि झांसी में सिपाही पद पर तैनात विमलेश का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। अस्पताल से उसे बृहस्पतिवार को छुट्टी मिल गई थी। जिसे लेकर एंबुलेंस से परिजन घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed