फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death of an elderly person who arrived in Tehsil with a complaint

प्रतापगढ : तहसील में फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग की मौत छह साल से लगा रहा था चक्कर

Sat, 19 Nov 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 11:24 PM IST
सार

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग की मौत से अफरातफरी मच गई। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां डाक्टरों के परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
death of an elderly person who arrived in Tehsil with a complaint
Pratapgarh News : मंगरे यादव, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर के मंगरे की फरियाद आखिर अनसुनी ही रह गई। 96 वर्षीय बुजुर्ग भूमि विवाद विवाद से जुड़े मामले को लेकर छह साल से तहसील का चक्कर लगा रहे थे। छह बार प्रार्थना पत्र दे चुके थे, लेकिन अफसरों ने उनकी नहीं सुनीं। शनिवार को वह एक बार फिर अपनी फरियाद लेकर तहसील पहुंचे थे। समाधान दिवस में अपनी बारी का इंतजार करते मंगरे अचानक जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन



तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग की मौत से अफरातफरी मच गई। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां डाक्टरों के परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में बुजुर्ग का शव को परिजन घर लेकर चले गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मंगरे यादव (96) का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मंगरे ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई थी। मगर उनकी समस्या जस की तस बनी रही।

विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में वह फिर से शिकायती पत्र देने आए थे। शिकायत करने के लिए वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अचानल वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ ही पल में वह अचेत हो गए। साथ आए पौत्र राकेश जब तक उन्हें संभालता उनकी सांसें थम चुकी थीं। राकेश ने यह सूचना अपने अधिवक्ता को दी और फफक फफक कर रोने लगा। समाधान दिवस पर बुजुर्ग की मौत से अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। बुजर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगरे के अधिवक्ता ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उसकी जमीन से कब्जा नहीं हटा। इसी सदमे से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed