{"_id":"645bfa4b6599ed20ab086064","slug":"death-of-a-teenager-who-went-to-bathe-in-the-river-pratapgarh-news-c-3-1-126520-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नदी में नहाने गए किशोर की मौत, घर से नदी तक मचा रहा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नदी में नहाने गए किशोर की मौत, घर से नदी तक मचा रहा कोहराम
Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 May 2023 01:59 AM IST
सार
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधव सिंह निवासी मकदूम मौर्य का 14 वर्षीय बेटा श्लोक बुधवार की शाम गांव के दूसरे बच्चों के साथ सई नदी में नहाने गया था। घाट पर ही पुल का निर्माण हो रहा है। नदी में नहाते समय अचानक श्लोक गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
drowned
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सई नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसे नदी में डूबता देख नदी में नहा रहे लड़के भाग निकले। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घर से लेकर घाट तक कोहराम मचा रहा।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधव सिंह निवासी मकदूम मौर्य का 14 वर्षीय बेटा श्लोक बुधवार की शाम गांव के दूसरे बच्चों के साथ सई नदी में नहाने गया था। घाट पर ही पुल का निर्माण हो रहा है। नदी में नहाते समय अचानक श्लोक गहरे पानी में समा गया। वह मदद के लिए चीखा लेकिन कुछ दूरी पर नहा रहे दूसरे लड़के शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग गए।
श्लोक को नदी में डूबता देख पुल का निर्माण कर रहे मजदूर उसे बचाने दौड़े। कुछ देर बाद मजदूरों ने उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। मृतक भाइयों में सबसे बड़ा था। मां ममता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छोटा भाई यश भी भाई के शव से लिपटकर रोता रहा।