फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death in cannal

लकड़ी के पुल से नहर में गिरा बाइक सवार, गई जान

Sat, 20 Jul 2019 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
death in cannal
लकड़ी के पुल से नहर में गिरा बाइक सवार, गई जान
विज्ञापन

नहर विभाग की लापरवाही के चलते हुआ हादसा
लालगंज(ब्यूरो)। नहर पर बने लकड़ी का पुल पार करते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक समेत युवक पानी में जा गिरा। विभाग की लापरवाही के चलते हुए हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लकर ग्रामीणाें में आक्रोश है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुर निवासी जियालाल सरोज(48) पुत्र रामदीन शनिवार की शाम किसी काम से पूरे तिलक राम गया था। यहां नहर पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय वह बाइक समेत पानी में जा गिरा। घटना देख आसपास के लोगाें व राहगीराें ने जियालाल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। लोगाें ने युवक की मौत के लिए के लिए नहर विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणाें ने आरोप लगाया कि नहर पर बने अवैध पुल हटवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस का नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed