{"_id":"5d3340da8ebc3e6ce70a954c","slug":"death-by-current-pratapgarh-news-ald2499692196","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से बालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
रानीगंज के रामपुर सुवंसा में मृत बालक विजयराज। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत, हंगामा
परिजनों ने लगाया बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने दी एक लाख रुपये की मदद, लापरवाह कंपनी के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। विद्युतीकरण का कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही से स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम रानीगंज मौके पर पहुंचे। एक लाख रुपये की मदद करते हुए कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा परिजनों को दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका।
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा रामपुर निवासी विजयराज (10) पुत्र कमलेश सिंह शुक्रवार की शाम घर के सामने खेल रहा था। खेलने के दौरान विजयराज स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन बिलखने लगे। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों संग ग्रामीण हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम रानीगंज, एसडीओ विद्युत व रानीगंज विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर नीरज ओझा व अजय ओझा सुवंसा पहुंचे। परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लोगों का आरोप था कि विद्युतीकरण का कार्य करने वाली बजाज कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से यह घटना हुई है। मृतक विजयराज के परिजनों को एक लाख रुपये का चेक देते हुए भरोसा दिलाया कि कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मृतक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। कमलेश ने थाने में तहरीर भी दी है। कंपनी के कर्मचारियों ने पोल में तार लगा दिया, लेकिन इंसुलेटर नहीं लगाया। जिससे घर का चिराग बुझ गया। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।