फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on two advocates in Lalganj, angry colleagues blocked the highway

लालगंज में दो अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला, नाराज साथियों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two advocates in Lalganj, angry colleagues blocked the highway
ालगंज में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
रायगढ़ में संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री समेत दो अधिवक्ताओं पर बृहस्पतिवार की देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े वकीलों को अफसरों ने आश्वासन देकर मनाया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के संगियापुर निवासी शेषनाथ त्रिपाठी लालगंज तहसील के संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने साथी अधिवक्ता कुलदीप तिवारी के साथ तहसील के वकील संजय पांडेय की पत्नी के निधन पर संग्रामगढ़ इलाके में संवेदना व्यक्त करने गए थे। देर रात लौटते समय रायगढ़ के पास अपने एक मुवक्किल से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच रायगढ़ निवासी नरई के ग्राम प्रधान बृजलाल उर्फ पिंटू, राजेंद्र, जमुना व देशराज ने अचानक उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने महामंत्री शेष त्रिपाठी की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। उनका मोबाइल व बीस हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने दोनों अधिवक्ताओं को गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर लालगंज व संग्रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अधिवक्ताओं को लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आधी रात बाद शेष त्रिपाठी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाली पहुंचकर अधिवक्ताओं ने आक्रोश भी जताया।
शुक्रवार को महामंत्री समेत दो अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले की सूचना पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी की अगुवाई में तहसील के सामने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सीओ रामसूरत सोनकर व तहसीलदार ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को किसी तरह मनाया।

ऑल इंडिया रूलर बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की। मांगों से संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को भेजा। उधर, पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान बृजलाल उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लालगंज में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में राजमार्ग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद

लालगंज में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में राजमार्ग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed