फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on son and nephew along with advocate in land dispute

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में अधिवक्ता संग बेटे व भतीजे पर जानलेवा हमला

Tue, 26 Sep 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on son and nephew along with advocate in land dispute
स्थानीय थाना क्षेत्र के मैधार में समझौता कराने गए अधिवक्ता, उनके बेटे और भतीजे पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मैधार निवासी अधिवक्ता महीप नारायण सिंह रविवार शाम एक जमीन के प्रकरण को लेकर समझौता कराने गए थे। उनके साथ बेटा अक्षय सिंह, भतीजा भाष्कर सिंह भी थे। वहां से लौटते समय रास्ते में जमीन के विवाद की खुन्नस में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से सभी पर हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

इस मामले में महीप नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विवेक सिंह उर्फ दरोगा सिंह उर्फ गुंडा सिंह, छोटू सिंह उर्फ अभिनव सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, हर्षमणि सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, करन सिंह उर्फ अभय प्रताप सिंह, विकास सिंह व लव के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी राजेंद्र बहादुर सिंह व देवेंद्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed