{"_id":"651eff6a2905fbd6d60622b4","slug":"deadly-attack-on-disabled-person-and-wife-three-booked-for-attempt-to-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-5391-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिव्यांग तथा पत्नी पर जानलेवा हमला, तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिव्यांग तथा पत्नी पर जानलेवा हमला, तीन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में हमलावरों ने दिव्यांग तथा उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पीडि़त की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला में तीन अक्तूबर को भूमि विवाद की वजह से विपक्षियों ने दिव्यांग पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी रानी जायसवाल को भी लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस की दी गई तहरीर में पीडि़त राजेंद्र जायसवाल ने कहा, रंजिश की वजह से लालगंज निवासी मिथिलेश जायसवाल के ललकारने पर प्रियांशु तथा हिमांशु जायसवाल ने जान से मारने की नीयत से मारापीटा।
इसके बाद पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीडि़त की शिकायत पर बुधवार की रात तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत मारपीट तथा जानलेवा धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया, घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उधर उदयपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे बेंदुआ जोधेपुर निवासी रमेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद को लेकर उसके बेटे सुरेंद्र प्रसाद तथा बहू रेखा देवी ने उन्हें मारापीटा। साथ ही जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीडि़त की शिकायत पर आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया, मामले की जांच की जा रही है।