फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body thrown under the Sai river bridge after killing the young man

युवक की हत्या कर शव सई नदी पुल के नीचे फेंका

Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown under the Sai river bridge after killing the young man
मृतक शहजादे। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के पुरानी आबकारी सदर मोड़ निवासी शहजादे (28) की हत्या करने के बाद शव सई नदी पुल के नीचे फेंक दिया गया। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। वह बुधवार भोर में करीब तीन बजे शहर के बलीपुर स्थित अपनी ससुराल से निकला था। उसके गले व पसली में चोट के निशान मिले हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी आबकारी सदर मोड़ का रहने वाला शहजादे (28) पानी की सप्लाई का काम करता था। हालांकि कुछ दिनों से उसने काम बंद कर दिया था। पिछले साल जून में उसने बलीपुर की रहने वाली खुशी उर्फ मोइना से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद शहजादे अक्सर अपनी ससुराल में ही रहता था। बुधवार को भोर में करीब तीन बजे वह बलीपुर स्थित ससुराल से अचानक बाहर चला गया।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो पत्नी व साले खोजबीन करने लगे। सुबह करीब छह बजे बेल्हा देवी घाट के पास सई नदी पुल के नीचे उसका शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मां महरूनिशा व भाई शहजादे की पत्नी व उसके करीबी पर हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि शहजादे से शादी करने से पहले खुशी का किसी और से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दोनों की शादी को पसंद नहीं करता था। उधर, खबर मिलने पर पत्नी खुशी उर्फ मोइना भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहजादे की पसली, हाथ व गले में चोट के निशान मिले हैं। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गहरी चोट आने से उसकी मौत हुई है।
इस मामले में मृतक की मां महरूनिशा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। देर रात उसके जनाजे को पटखौली कब्रिस्तान में दफनाया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। उसका मोबाइल भी गायब है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है
पहले मोहब्बत, फिर कोर्ट मैरिज, बाद में निकाह
नगर कोतवाली के पुरानी आबकारी सदर मोड़ के रहने वाले जमाल अहमद का पांचवें नंबर का बेटा शहजादे बलीपुर की रहने वाली खुशी उर्फ मोइना को तीन साल पहले दिल दे बैठा। परिवार के लोगों के एतराज जताने पर घरवालों से छिपकर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस बात की जानकारी लोगों को बाद में हुई। कोर्ट मैरिज की जानकारी होने के बाद परिवारवालों की रजामंदी पर दोनों ने पिछले साल जून में निकाह कर अपना घर बसा लिया। शादी के बाद अधिकतर शहजादे अपनी ससुराल में ही रहता था।

साले शहबाज से हुई थी बात, चार बजे जाते दिखा सई पुल पर
शहजादे बुधवार भोर में करीब तीन बजे अपनी ससुराल बलीपुर से निकला। सहरी का वक्त होने के चलते साला शहबाज उठा तो शहजादे नहीं दिखा। वह उसकी खोजबीन करने लगा। इस बीच उसके मोबाइल पर फोन लगाया। शहजादे ने काल रिसीव करने के बाद कहा कि वह सिगरेट लेने निकला है। सहरी करके ही घर लौटेगा। इसके बाद खुशी व शहबाज को इत्मीनान हो गया। करीब चार बजे शहजादे सई नदी पुल पर अकेले जाता दिखा। मोटरसाइकिल एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह अकेले ही जाते दिख रहा है। करीब साढ़े पांच बजे एक महिला नदी की ओर शौच के लिए निकली थी। उसने शहजादे की लाश पुल के नीचे देखकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ेल्हा देवी सई पुल के नीचे मिले युवक का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद

ेल्हा देवी सई पुल के नीचे मिले युवक का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

बेल्हा देवी सई पुल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद परिजन से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

बेल्हा देवी सई पुल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद परिजन से पूछताछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed