{"_id":"66731281888d1087e80d4cdb","slug":"dead-body-of-youth-missing-from-home-found-in-well-accused-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-119151-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर से गायब युवक का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर से गायब युवक का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शहर के महुली मंडी के करीब दसियापुर में सुनसान कुएं में बुधवार की शाम तीन दिन से गायब अंकित सिंह का शव मिला। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन शव को उठने नहीं दे रहे थे। करीब चार घंटे बाद एएसपी पूर्वी के आश्वासन पर परिजन माने।
रंजीतपुर चिलबिला निवासी अंकित सिंह (27) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। वह 17 जून को दोपहर घर से गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को उसके बड़े भाई मोहित सिंह ने कोतवाली पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस उसकी छानबीन में जुटी। करीब चार बजे महुली मंडी के करीब दसियापुर पुराने कुएं में दुर्गंध आने पर लोग करीब गए। देखा तो कुएं में युवक का शव उतरा रहा था। खोजबीन में लगे परिजनों को भनक लगी तो वे भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुएं से शव को बाहर निकाला। पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोकते हुए भाई मोहित ने आरोप लगाया कि आम के विवाद में पड़ोस के ही अंजय दुबे, अमित दुबे, कन्हैया दुबे, बृजेश दुबे व शुभम जायसवाल ने उसके भाई को कुछ दिन पहले पीटा था। धमकी दी थी कि अबकी बार उसकी लाश भी नहीं मिलेगी। इन्हीं लोगों ने ही उसके भाई की हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने, आर्थिक मदद, आवास समेत अन्य मांग पूरी करने की जिद परिजन करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिव नारायण समझाते बुझाते रहे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। जानकारी के बाद एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। जिसके बाद पुलिस चार घंटे बाद शव को मोर्चरी भेज सकी। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
आरोपियों की पुलिस चौकी के आसपास मौजूदगी की रही चर्चा
अंकित सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे आरोपी बुधवार दोपहर चिलबिला पुलिस चौकी के आसपास नजर आए। तीन दिन से घर में नजर न आने वाले सभी लोग एक साथ पुलिस चौकी के इर्द गिर्द मंडराते रहे। जिसकी क्षेत्र में खासी चर्चा है। हालांकि चौकी प्रभारी सुमित सिंह अनभिज्ञता जता रहे हैं।