{"_id":"6227b641e3781c7570308d1b","slug":"dead-body-of-youth-found-under-suspicious-circumstances-fear-of-murder-pratapgarh-news-ald3284932197","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
लालगंज के सिरामपुर रानीगंज कैंथोला में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के सिरामपुर रानीगंज कैथौला निवासी शेरबहादुर पटेल उर्फ शेरू (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस हादसे में मौत की आशंका जताती रही। मंगलवार को मृतक के पिता ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
लालगंज कोतवाली के सिरामपुर रानीगंज कैथौला निवासी शेरबहादुर पटेल उर्फ शेरू (32) सोमवार की शाम साइकिल से बाजार के लिए निकला था। शाम सात बजे के करीब लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर गांव के समीप वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को दोपहर बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों के आने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार की शाम मृतक के पिता रामदेव पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि उसके बेटे की जमीनी विवाद में हत्या की गई है। कुछ दिनों पहले भीमपुर निवासी पुतान ननकुल्ली से उसका विवाद हुआ था। आशंका है कि पुतान ननकुल्ली ने जगन्नाथपुर के छेदीलाल पटेल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मृतक शेर बहादुर पटेल उर्फ शेरू। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH