{"_id":"657b42a42d02c719fd01d2fd","slug":"dead-body-of-youth-drowned-in-ganga-found-in-neighboring-district-after-five-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-9019-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गंगा में समाए युवक का पांच दिन बाद पड़ोसी जनपद में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गंगा में समाए युवक का पांच दिन बाद पड़ोसी जनपद में मिला शव
Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
गंगा में समाए युवक का पांच दिन बाद पड़ोसी जनपद में मिला शव
कुंडा। मछली पकड़ने के दौरान शनिवार की शाम गंगा में समाए युवक अवधेश का शव बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के उसरैनी में मिला। तब से ही पुलिस लगातार गोताखोरों संग उसकी खोज कर रही थी। शव की शिनाख्त करने गए परिजन रोने-बिलखने लगे।
हथिगवां के जहानाबाद निवासी अवधेश सरोज (30) शनिवार को अपने साथियों संग गंगा में मछली पकड़ने गया था। उस दौरान गंगा के गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। शनिवार से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नही लग रहा था। बृहस्पतिवार को कौशाम्बी जनपद के उसरैनी में युवक का शव मिला तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों बुलाकर शिनाख्त कराई और शव उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद