फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of young man found hanging

Pratapgarh News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 30 Jul 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
सांगीपुर के शुकुलपुर गांव की घटना, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

सांगीपुर। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था, जबकि गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी परवेज अंसारी (35) का शव रविवार को छत पर लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजन फंदे से नीचे उतारकर उसे सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया, जिससे परजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर सांगीपुर पुलिस छानबीन के लिए मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed