{"_id":"65d0fec333ee19b2270af4f4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-room-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-320836-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Sun, 18 Feb 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक अभय वर्मा। फ़ाइल फ़ोटो
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
सांगीपुर। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी भीखीपुर गांव के अभय वर्मा (20) का शव शनिवार की सुबह घर के अंदर कमरे में लटका मिला। परिजनों के मुताबिक अभय रात में करीब आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद करके सोने चला गया। सुबह करीब नौ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों के कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने खिड़की से झांका तो फंदे से अभय का शव लटक रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अभय दो भाईयों में छोटा था और उसकी शादी भी अभी नहीं हुई थी। सांगीपुर एसओ विवेक मिश्र का कहना है कि अभय के पिता ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है। परिजनों की मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की जानकारी हो सकेगी। संवाद
..................
बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल
सगरा सुंदरपुर। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज जिले मऊआइमा निवासी अशोक सरोज शनिवार की सुबह बाइक से रिश्तेदारी अंतू के रामनगर भोजपुर जा रहे थे। लीलापुर थाना क्षेत्र के ओरी का पुरवा के पास सगरा सुंदरपुर बाजार में दूध बेचने जा रहे विलियमगढ़ निवासी शफीक उर्फ मुल्ला की बाइक सामने से आ रहे अशोक की बाइक से भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संवाद
...............
राज यादव बने उपाध्यक्ष, सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
लालगंज। समाजवादी पार्टी ने सांगीपुर के ओरीपुर नौगीर निवासी राज यादव को स्थानीय ब्लाॅक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव उमेश प्रताप यादव और रामपुर खास विधानसभा के अध्यक्ष रामधन यादव की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। इस मौके पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सर्वेश पासी, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रवण यादव, पवन यादव, मोहम्मद आसिब, श्रीनाथ मौर्य, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद