{"_id":"656cc53f2602d2719c02d233","slug":"dead-body-of-son-in-law-who-had-come-to-his-in-laws-house-was-found-in-the-pond-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-8462-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ससुराल आए दामाद का तालाब में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ससुराल आए दामाद का तालाब में उतराया मिला शव
Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बडूपुर में अधेड़ का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद
ससुराल आए दामाद का तालाब में उतराया मिला शव
- संग्रामगढ़ के रामनगर चौरंग से 26 नवंबर को गंगा एक्सप्रेस- वे देखने निकला था
कुंडा। ससुराल से गंगा एक्सप्रेस- वे का निर्माण देखने निकले दिव्यांग व्यक्ति का आठ दिन बाद शव तालाब में उतराता मिला। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस छानबीन के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बडूपुर निवासी सोनेलाल सरोज (55) दिव्यांग थे। 26 नवंबर को वह अपने ससुराल संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर चौरंग आया था। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस- वे देखने चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात में परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह उसका शव नई बाजार चौराहे के करीब लोसर तालाब में उतराता मिला। सूचना पर क्षेत्रीय लखपेड़ा चौकी प्रभारी महेश जायसवाल पहुंचे। तालाब में वह कैसे गिरा, इसे लेकर परिजन परेशान हैं। सोनेलाल की पत्नी निर्मला देवी और बेटी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़ा गया
मानधाता। शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने हैंसी जयचंद के पास से एक युवक को संदिग्ध हालत में देखकर रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो निरीक्षक 13 दरोगा की हुई तैनाती
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने गैर जनपद से आए दो निरीक्षक व 13 उपनिरीक्षकों को थानों पर तैनाती रविवार को कर दी है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी संग 36 सिपाहियों को भी इधर से उधर किया है। संवाद