फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of Nagar Panchayat worker's brother found near police post

Pratapgarh News: पुलिस चौकी के पास नगर पंचायतकर्मी के भाई का मिला शव

Mon, 01 Apr 2024 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Nagar Panchayat worker's brother found near police post
स्थानीय पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर नगर पंचायतकर्मी के भाई मोहम्मद इकबाल उर्फ लाला का संदिग्ध हालत में शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के कटरा चौराहा निवासी नगर पंचायतकर्मी शेर अली का भाई मोहम्मद इकबाल उर्फ लाला 48 मशीन से लिंटर व मकान तोड़ने का काम करता था। शनिवार दोपहर बाद रूमा कोल्ड स्टोर के करीब सड़क से कुछ दूरी पर उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिली। यह देख सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर लोगों का जमघट लग गया। परिजन संग पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार उसका शरीर करंट से झुलसा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लोग उसे कोल्ड स्टोर के पास फेंक कर चले गए। वह नशे का आदी था। मृतक की पत्नी शाहजहां अपनी दो बेटी के साथ मायके सुलतानपुर में है। जो सूचना के बाद घर के लिए रवाना हो गई। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी। फिलहाल हकीकत जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed