फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a youth found on the roadside, fear of murder

रोड के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 06 Aug 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside, fear of murder
मानिकपुर के मऊदारा में शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
मानिकपुर इलाके में गुरुवार सुबह रोड के किनारे कुछ दूरी पर एक युवक का शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर बख्तावर का पुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश पाल (35) पुत्र राम कुमार पाल पूरे धनऊ बाजार में पंक्चर की दुकान चलाता था। उसकी दुकान के पास ही पत्नी मीरा देवी सिलाई का काम करती थी। इन दिनों उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। बुधवार की सुबह वह दुकान के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों का कहना है कि उसने दुकान खेाली थी, लेकिन कुछ लोग बता रहे हैं कि उसने दुकान नहीं खोली। गुरुवार को सुबह उसका शव मऊदारा चौराहे के पास सड़क से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और कान से खून निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पेट के बल था। लोगों ने पहचान करने के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। उसके शरीर पर चोटों के निशान देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed