{"_id":"69e7c984dcbafb4335022a94","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-165846-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक मोनू गौर। फ़ाइल फोटो
अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला के रहने वाले 35 वर्षीय मोनू गौड़ घरेलू विवाद से परेशान था। सोमवार की आधी रात कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मंगलवार की सुबह घरवालों को जानकारी हुई। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, 20 वर्ष पहले भी मोनू ने आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। सोमवार शाम को भी भाइयों में झगड़ा हो गया था। सूचना पर रात में डायल 112 के पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे। सभी को समझा-बुझाकर लौट आए थे।
रात में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के तीन बच्चे हैं। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। शाम को परिजनों ने मवैया घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।