{"_id":"6261a7eb8118a25fc72679e9","slug":"dead-body-of-a-young-man-excavated-under-the-supervision-of-relatives-along-with-sdm-co-pratapgarh-news-ald331419277","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, सीओ के साथ परिजनों की देखरेख में खोदवाया गया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, सीओ के साथ परिजनों की देखरेख में खोदवाया गया युवक का शव
विज्ञापन
हथिगवां थाने हौदेश्वरनाथ धाम भूतनाथ घाट पर युवक रामराज का शव खोदकर बाहर निकालते मजदूर। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
युवक की हत्या के मामले में डीएम की अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने कब्र खोदवाने के बाद शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह 11 बजे एसडीएम, सीओ व परिजनों की देखरेख में कब्र खोदवाई गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती सिटकहिया गांव निवासी रामराज (32) पत्नी पिंकी व दो बच्चों के साथ पुरनेमऊ गांव में रहता था। 12 अप्रैल की भोर में रामराज पटेल की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। पत्नी पिंकी ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। शव को दफन करने की तैयारी के दौरान उसके गले पर लगे निशान के बारे में पूछने पर बताया कि उसे खेत में कटीला तार लग गया था। इस पर परिजनों ने उसके शव को दफना दिया।
उधर तेरहवीं की तैयारी चल रही थी लेकिन, मृतक की पत्नी के हाव-भाव कुछ अलग ही थे। इस पर परिजनों ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। पिंकी का मोबाइल चेक करते ही सारी कहानी खुल गई। इस पर परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार की रात पिंकी व उसके प्रेमी सोनू निवासी पुरनेमऊ पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही परिजनों से मृतक की कब्र के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने जिलाधिकारी से कब्र खोदवाकर शव का अन्त्य परीक्षण कराने की अनुमति मांगी थी। बृहस्पतिवार को अनुमति मिलने पर कब्र की खोदाई कराई गई। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।