{"_id":"66218f51eed99ab0380a3eb7","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-from-a-noose-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-115661-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में घर के भीतर फंदे पर किशोरी का शव लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस की छानबीन में मौत की वजह आत्महत्या बताई गई है।
लालगंज कोतवाली के मोठिन पूरे ब्रम्हचारी निवासी बाबूलाल पाल की बेटी खुशी (14) का शव शुक्रवार दोपहर घर के भीतर कमरे में चुल्ले के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग किसी काम से किशोरी के कमरे में गए तो उसका शव देख सन्न रह गए। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हालांकि परिवार के लोगों ने मौत को लेकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। पुलिस की जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।